हमारे स्कूली छात्रों के दाँतों की डॉक्टरी जाँच – 24 जुलाई 15

आज मैं प्रति शुक्रवार अपने स्कूल के बच्चों का परिचय कराने वाली सीरीज़ को रोककर उसके स्थान पर स्कूल में बच्चों के लिए ही आयोजित एक दूसरे कार्यक्रम के बारे में बताना चाहता हूँ: दांतों की डॉक्टरी जाँच शिविर के बारे में!

प्रातः 10 बजे, एक छोटी-सी वैन हमारे आश्रम के पिछले गेट से भीतर आई। वैन के पिछले दरवाजे खुले और बहुत सारे उपकरण बाहर निकलते हुए देखे गए। इतनी सी वैन में इतने सारे उपकरण और दंत-चिकित्सक की एक बड़ी सी कुर्सी का होना ही अपने आप में आश्चर्यजनक था, ऊपर से बहुत से छोटे-छोटे उपकरण भी बाहर निकलते गए, जिनकी सहायता से चिकित्सक बच्चों और बड़ों के दाँतों को अंदर तक देख सकते थे और आवश्यकता पड़ने पर उनकी सफाई भी कर सकते थे। उस गाड़ी में के डी डेंटल कॉलेज, मथुरा से आए 20 दंतचिकित्सकों की एक टीम भी थी, जो हमारे बच्चों के दाँतों की जाँच और आवश्यक होने पर उनका इलाज करने आई थी!

आप कल्पना कर सकते हैं कि हमारे बच्चे आज तक कभी दंतचिकित्सक के क्लीनिक नहीं गए हैं। हमारी एक मित्र, जो मुंबई में एक दंतचिकित्सक है, एक बार यहाँ आई था और उसने हमारे स्कूल के बच्चों के दाँतों की जाँच के बाद उन्हें टूथ ब्रश और टूथ पेस्ट देकर उनके उपयोग का तरीका बताया था। इसके अतिरिक्त, इन बच्चों ने अपने जीवन में अब तक किसी दंतचिकित्सक से भेंट नहीं की है!

ज़्यादातर अभिभावक जानते हैं कि उन्हें अपने बच्चों को दाँतों में ब्रश करना सिखाना चाहिए। अधिकतर घरों में हम देखते हैं कि बच्चों के लिए टूथ ब्रश उपलब्ध हैं। कुछ घरों में नहीं भी होता। और, निस्संदेह यह शंका तो होती ही है कि क्या अभिभावक स्वयं जानते हैं कि किस प्रकार अपने बच्चों को अच्छी तरह ब्रश करने का सही तरीका सिखाएँ।

इन 20 दंतचिकित्सकों ने लगभग 250 बच्चों के दाँतों की न सिर्फ जाँच की बल्कि उनके दाँतों की सफाई करके वाकई बड़ा अद्भुत काम किया है! इन बच्चों में कुछ ऐसे भी थे, जिनके दाँतों की ओर विशेष ध्यान देना आवश्यक जान पड़ा और उन्हें आगे इलाज के लिए डेंटल कॉलेज बुलाया गया है। हम उन्हें अगले सप्ताह वहाँ ले जाएँगे।

यह एक बड़ी सफलता थी और हम खुश हैं कि हम इन बच्चों की सहायता कर पाए और उन्हें मुँह और दाँतों के स्वास्थ्य और उनकी सफाई के बारे में समझा पाये!

यहाँ आप दाँतों की जाँच और उनकी सफाई के कुछ चित्र देख सकते हैं

Related posts

रोशनी और कृष्णकांत

सिर्फ रहने के स्थान के बदले में दिन भर मजदूरी करना – हमारे स्कूल के बच्चे – 22 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु अपने पाठकों का परिचय अपने स्कूल के दो बच्चों से करवा रहे हैं। उनकी माँ एक विशाल घर ...
मोनिका

मोनिका अपनी अंतिम बड़ी शल्यक्रिया के लिए तैयार है – 19 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु निकट भविष्य में होने वाली मोनिका की तीसरी शल्यक्रिया के बारे में लिख रहे हैं। मोनिका उनके स्कूल ...
Mohini with her father

जब एक नाई लड़का पैदा करने के चक्कर में पाँच-पाँच बच्चे पैदा कर देता है – हमारे स्कूल के बच्चे – 15 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु एक नाई की बेटी, मोहिनी का परिचय अपने पाठकों से करवा रहे हैं, जो उनके चैरिटी स्कूल में ...
हर साल घर में पानी घुस जाता है

हर साल घर में पानी घुस जाता है – हमारे स्कूल के बच्चे – 18 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु अपने स्कूल के दो सबसे गरीब परिवार से आने वाले बच्चों का परिचय करवा रहे हैं। हर साल ...
नाई, जिसके पास स्कूल की फीस भरने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं

नाई, जिसके पास स्कूल की फीस भरने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं – हमारे स्कूल के बच्चे – 11 दिसंबर-2015

स्वामी बालेंदु अपने स्कूल के दो बच्चों का परिचय अपने पाठकों से करवा रहे हैं। उनका पिता नाई है और ...
टायर मरम्मत के काम से इतनी कमाई नहीं होती कि स्कूल की फीस भरी जा सके - हमारे स्कूल के बच्चे - 4 दिसंबर 2015

टायर मरम्मत के काम से इतनी कमाई नहीं होती कि स्कूल की फीस भरी जा सके – हमारे स्कूल के बच्चे – 4 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु अपने चैरिटी स्कूल की दो लड़कियों का परिचय अपने पाठकों से करवा रहे हैं, जिनके नाम सुनीता और ...
सिर्फ आधा माह काम करके परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल होता है - हमारे स्कूल के बच्चे - 27 नवंबर 2015

सिर्फ आधा माह काम करके परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल होता है – हमारे स्कूल के बच्चे – 27 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु अपने स्कूल की एक लड़की का परिचय अपने पाठकों से करवाते हुए उसके परिवार की व्यथा-कथा लिख रहे ...
जब पिता बनने की ज़िम्मेदारी सिर पर पड़ी तभी पैसे कमाना शुरू किया - हमारे स्कूल के बच्चे - 20 नवंबर 2015

जब पिता बनने की ज़िम्मेदारी सिर पर पड़ी तभी पैसे कमाना शुरू किया – हमारे स्कूल के बच्चे – 20 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु अपने पाठकों से अपने स्कूल के एक लड़के का परिचय करवा रहे हैं, जिसका परिवार बिना बिजली के ...
चाय बेचकर स्कूल का खर्च नहीं उठाया जाता - हमारे स्कूल के बच्चे - 13 नवंबर 2015

चाय बेचकर स्कूल का खर्च नहीं उठाया जाता – हमारे स्कूल के बच्चे – 13 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु पाठकों से अपने स्कूल के तीन बच्चों का परिचय करवा रहे हैं। उनका पिता एक चाय की गुमटी ...
अपने बच्चों के घर दोबारा जाने पर हमें सकारात्मक विकास दिखाई देता है - हमारे स्कूल के बच्चे - 6 नवंबर 2015

अपने बच्चों के घर दोबारा जाने पर हमें सकारात्मक विकास दिखाई देता है – हमारे स्कूल के बच्चे – 6 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु अपने स्कूल के एक बच्चे का परिचय करवा रहे हैं, जिसके सहोदर भाई-बहनों के बारे में वे पहले ...

Leave a Reply