कल मैंने कहा था कि मैं आर्य समाज और कुछ बातों में वे किस तरह ज़्यादा आज़ाद खयाल हैं, इस विषय पर कुछ विस्तार से बताऊँगा। मैं उनके सब विचारों का समर्थन नहीं करता, जैसे ब्रह्मचर्य पर उनका विश्वास। लेकिन धर्मग्रंथों पर अपने अटूट विश्वास के बावजूद वे कहते हैं कि महिलाएं स्वामी नहीं बन सकती या अगर बन जाएँ तो किसी तरह कमतर होंगी, ऐसा उनमें कहीं नहीं लिखा है।
और मेरे विचार में उनका सबसे अच्छा विश्वास यह है कि वे जाति व्यवस्था का पूरी तरह खंडन करते हैं। उन्हें पता चला है कि जातियों के बारे में वेदों में कहीं नहीं लिखा है। और इसलिए वे सबको समान मानते हैं। चाहे वह किसी भी जाति का हो, यहाँ तककि जिन्हें अछूत कहा जाता है उनके साथ भी वे बराबरी का व्यवहार करते हैं।
आज भी ऐसे दकियानूसी और कट्टरपंथी लोग मौजूद हैं जो जाति व्यवस्था पर पूरा भरोसा करते हैं और जो निचली जाति के किसी व्यक्ति को स्पर्श नहीं कर सकते। मैं अपने विद्यालय के इस मुख्य विचार के बारे में पहले भी लिख चुका हूँ: बिना किसी भेदभाव के सभी साथ रहें, जिससे बच्चे शुरू से यही सीखें कि हम सब समान हैं। और हम आशा करते हैं कि उनके अभिभावकों पर भी इसका अच्छा असर होगा।
आज थॉमस और आइरिस आश्रम से बिदा ले रहे हैं। उनके जाने से हम लोग दुखी हैं क्योंकि हमें उनके साथ रहना अच्छा लगता है और उन्हें हमारे साथ रहना अच्छा लगता है। मैं जानता हूँ कि अधिकांश लोगों से हमारा जीने का तरीका अलग है। लोग मुझे बताते हैं कि वे अपने मित्रों के साथ रहकर प्रसन्न होते हैं मगर जब वे वापस घर जाकर दरवाजे बंद कर लेते हैं तब भी वे खुश ही रहते हैं। लेकिन हमारा विचार कुछ ऐसा है:बिना किसी का अपमान किए भी आप अकेले रह सकते हैं और आप हमेशा सबका साथ पाकर खुश होते हैं। हमारी मित्रता में यह प्रेम का तत्व ही है जिससे हम कहीं भी रहें हम साथ ही होते हैं।
Related posts
भारत की पाठशालाओं में जातिगत भेदभाव – हमारी समानता! – 17 जुलाई 2012
3 समूह जो जाति-प्रथा को बनाए रखना चाहते हैं और उनके कारण – 20 जून 2012
पाँच सुझाव जिन पर अमल से भारत को इस अमानवीय जाति प्रथा से मुक्त किया जा सकता है – 19 जून 2012
जाति प्रथा मनाने वालों का दैनिक पाखंड -18 जून 2012
ऑनर किलिंग का कानूनी संस्करण – अपने बच्चों को बहिष्कृत करना – 22 नवंबर 2011
जाति, धर्म, संस्कृति और समाज के नाम पर ‘ऑनर किलिंग’ – 21 नवंबर 2011
जाति के कारण सम्मान हत्या – प्रेम पर अंकुश लगाने का प्रयास – 18 नवंबर 2011
हिन्दू धर्म में नीची जातियों का सम्मान नहीं है – 03 अक्टूबर 2011
हिन्दू होने का दिखावा करते हुए पश्चिमी लोगों का जाति प्रथा का समर्थन – 20 सितंबर 2011
