यहाँ आने से पहले जांच लें कि आप हमारे साथ आनन्द ले सकते हैं या नहीं? – 28 मई 2013

जैसे-जैसे समय गुज़रता गया और खासकर अपने अजीबोगरीब अनुभवों के बाद, जिनका ज़िक्र मैं अपने पिछले कुछ ब्लॉगों में कर चुका हूँ, हमने यह सीखा कि आने वाले मेहमानों से पहले ही साफ-साफ बता दिया जाए कि आश्रम में वे क्या अपेक्षा कर सकते हैं। हमारे यहाँ ऐसे मेहमानों की एक सूची है जिनका हम स्वागत करते हैं और दूसरी सूची ऐसे लोगों की है जिनके लिए हमारे आश्रम में कोई जगह नहीं है। हम इस बारे में वाकई बहुत स्पष्ट हैं, इसके बावजूद हमारे यहाँ एक ऐसा मेहमान आया जो हमारे लिए अनुपयुक्त अतिथि सिद्ध हुआ।

वह भारतीय मूल का एक अमरीकी था जिसने हमारे आश्रम में भ्रमण हेतु बुकिंग कराने के लिए ईमेल द्वारा संपर्क किया था। उसने अपने संक्षिप्त परिचय के दौरान बताया था कि उसके अभिभावक बहुत पहले अमरीका में बस गए थे और आश्रम में विश्रांति के बाद वह भारत स्थित अपने कुछ रिश्तेदारों से मिलने जाएगा। हमने हमेशा की तरह उसका स्वागत किया मगर यह भी स्पष्ट कर दिया कि हम लोग बिल्कुल धार्मिक नहीं हैं। उन यात्राओं में जिनमें हम एक समूह को यात्रा कराते हैं, आसपास के धार्मिक स्थानों पर या किसी मंदिर वगैरह नहीं ले जाते। समय मिले तो सहभागी स्वयं अपने खर्चे पर मंदिर या और कहीं भी जाकर पूजा आदि करने के लिए स्वतंत्र हैं मगर क्योंकि यात्रा का हमारा मुख्य उद्देश्य कुछ दूसरा ही होता है, कोई धार्मिक व्यक्ति, जो किसी तीर्थयात्रा की अपेक्षा करता है, हमारे साथ यात्रा करके निराश हो सकता है।

जब हमने यह बात उसके सामने रखी तो उसका बहुत सकारात्मक जवाब आया और हम आश्वस्त हो गए कि उसके साथ कोई समस्या पेश नहीं आएगी। उस व्यक्ति ने हमें लिखा कि उसने मेरी डायरी के बहुत से पृष्ठ पढ़े हैं और दरअसल वह खुद भी बहुत सी पारंपरिक आदतों को शक की निगाह से देखता है और सोचता है कि ऐसा क्यों है! उसके शब्दों में, हर बात पर उसके पास शंकाएँ थीं-और यह बात उसने बाद में रूबरू भी दोहराईं। वह एक गुरु की तलाश में भी रहा था और उनके गंदे व्यवहार, पैसे पर उनका ज़ोर और उनकी दुनियावी अभिरुचियों के चलते वह बुरी तरह निराश हुआ था क्योंकि वे उपदेश निर्लिप्तता का देते थे।

हमें उसके पास से बहुत से अच्छे ईमेल मिले जो प्रदर्शित करते थे कि वह भी परिवर्तन के उसी दहाने पर स्थित है जहां से मैं कुछ समय पहले ही गुज़र चुका था। हमने एक-दूसरे से कहा कि आश्रम में रूबरू मिलने के बाद हम लोग और विस्तार से बहुत सुखद बातचीत कर पाएंगे।

उसने अपनी बुकिंग कराई और आ गया। तुरंत यात्रा पर निकलना था और बातचीत करने का हमें ज़्यादा समय नहीं मिल पाया लेकिन जो भी थोड़ी सी बातचीत हम कर पाए उससे मुझे लगा कि यह व्यक्ति उतना अधार्मिक (non-religious) नहीं था जितना अपने ईमेल में उसने बताया था! अपनी एक डायरी में मैंने हमारी बातचीत के कुछ हिस्से का वर्णन किया है। इसलिए मुझे बिल्कुल आश्चर्य नहीं हुआ जब यशेंदु और दूसरे सहभागियों ने मुझे वापस आकर बताया कि वह उन्हें प्रार्थना करने के तरीके बताता था जैसे वह स्वयं कोई आध्यात्मिक गुरु हो!

यहाँ तक कि कई बार वह कहता, 'ओह, मैं जो कर रहा हूँ वह आपको अंधविश्वास लग सकता है मगर…', जिसका अर्थ यही था कि वह हमारे विचारों को अच्छी तरह से जानता था जैसा कि उसने स्वयं भी इस बात की ताईद की थी कि वह इन बातों पर मुझसे पूरी तरह सहमत है।

खैर, इस घटना से मैं यही निष्कर्ष निकाल सकता हूँ कि सिर्फ हमारा ईमानदारी से अपने बारे में बताना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि मेहमानों पर भी यह ज़िम्मेदारी आयद होती है। आप जानते हैं कि आप हमसे क्या अपेक्षा कर सकते हैं और विचार कर सकते हैं कि आप हमारे सान्निध्य में प्रसन्नता का अनुभव कर पाएंगे या नहीं। इसलिए अपने आपसे और हमसे भी ईमानदार रहिए और यहाँ आने के बारे में निर्णय तभी लीजिये जब आप हर तरह से संतुष्ट हो जाएँ। हम आपका हर हाल में स्वागत करेंगे मगर आप अपने प्रवास का मज़ा ज़्यादा अच्छी तरह ले सकते हैं अगर हम एक दूसरे के बारे में पहले से पूरी तरह और स्पष्ट रूप से जानते हों।

Related posts

आश्रम आने के विषय में पूछताछ का एक उदाहरण, जिसे हमने अस्वीकार कर दिया - 5 नवंबर 2015

आश्रम आने के विषय में पूछताछ का एक उदाहरण, जिसे हमने अस्वीकार कर दिया – 5 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु आश्रम आने की इच्छुक एक महिला के साथ हुई ईमेल बातचीत की प्रतिलिपि प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने ...
जब आश्रम आना ऐसा लगता है जैसे किसी विशाल चिड़ियाघर देखने आए हों - 20 अक्टूबर 2015

जब आश्रम आना ऐसा लगता है जैसे किसी विशाल चिड़ियाघर देखने आए हों – 20 अक्टूबर 2015

स्वामी बालेंदु आश्रम में और आश्रम के बाहर वृंदावन में घूमते हुए हर कहीं दिखाई देने वाले विभिन्न पशुओं के ...
'मृत्यु के पश्चात जीवन' (लाइफ आफ्टर डैथ) कार्यक्रम की तैयारी - 23 जुलाई 15

‘मृत्यु के पश्चात जीवन’ (लाइफ आफ्टर डैथ) कार्यक्रम की तैयारी – 23 जुलाई 15

स्वामी बालेंदु आश्रम में इस सप्ताहांत होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में बता रहे हैं, जिसका विषय है-मृत्यु ...
सामान्य टूरिस्ट गाइडों से हम किस तरह अलग हैं? 22 जुलाई 2015

सामान्य टूरिस्ट गाइडों से हम किस तरह अलग हैं? 22 जुलाई 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि वे अपना टूर गाइड व्यवसाय किस तरह चलाते हैं, कैसे यात्रियों के साथ हमारे ...
पूरी ईमानदारी के साथ बेईमानी - भारत में टूर-गाइडों का कमीशन व्यापार - 21 जुलाई 2015

पूरी ईमानदारी के साथ बेईमानी – भारत में टूर-गाइडों का कमीशन व्यापार – 21 जुलाई 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि किस प्रकार एक टूर-गाइड ने उनके सामने एक प्रस्ताव रखा-पूरी ईमानदारी के साथ अपने ...
क्या भारत में टिप की अपेक्षा न रखने वाला पर्यटन-गाइड मिलना असंभव है? 20 जुलाई 2015

क्या भारत में टिप की अपेक्षा न रखने वाला पर्यटन-गाइड मिलना असंभव है? 20 जुलाई 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि उनके भाइयों के पास समय न होने पर मेहमानों के लिए बाहर से किसी ...
आश्रम में सेक्स और धोखा - 7 अप्रैल 2015

आश्रम में सेक्स और धोखा – 7 अप्रैल 2015

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि कैसे एक बार एक रसोइया और उसकी सहायक ने आश्रम में काम के दौरान ...
3 तरह के लोग, जो हमारे आश्रम में रहना पसंद करते हैं - 12 फरवरी 2015

3 तरह के लोग, जो हमारे आश्रम में रहना पसंद करते हैं – 12 फरवरी 2015

स्वामी बालेंदु तीन अलग-अलग तरह के लोगों के बारे में बता रहे हैं, जो आश्रम आने के बारे में पूछताछ ...
एक अधार्मिक आश्रम धार्मिक प्रश्नों के क्या उत्तर देता है - 11 फरवरी 2015

एक अधार्मिक आश्रम धार्मिक प्रश्नों के क्या उत्तर देता है – 11 फरवरी 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि ऐसे लोगों की लिखित पूछताछ का, जो स्पष्ट ही उनसे मेल नहीं खाते यानी ...
पूरी तरह धर्म रहित अनुभव के लिए हमारे आश्रम में आपका स्वागत है - 10 फरवरी 2015

पूरी तरह धर्म रहित अनुभव के लिए हमारे आश्रम में आपका स्वागत है – 10 फरवरी 2015

स्वामी बालेंदु अपने आश्रम और दूसरे धार्मिक आश्रमों के बीच के अंतर को स्पष्ट करते हुए बता रहे हैं कि ...

Leave a Reply