कुछ दिन पहले दोपहर के समय अपरा ने धड़धड़ाते हुए हमारे ऑफिस में प्रवेश किया। रमोना कंप्यूटर पर काम कर रही थी और अपरा की आहट सुनकर उसने पलटकर देखा। अपरा ने अपने कपड़ों से हाथ बचाते हुए हाथ आगे कर दिए और कहा, 'माँ, मुझे हाथ धोना है!'
रमोना ने उसके हाथों की ओर देखा- वे तो साफ़ थे। फिर भी वह उसके साथ बाथरूम की ओर जाने लगी और रास्ते में पूछा, 'तुमने अपने हाथ कहाँ गंदे कर लिए?’
‘मैं अपने शेर को धो रही थी,’ उसने जवाब दिया। उसका इशारा उसके कमरे में भूसा भरकर रखे बड़े से स्टफ़्ड शेर की तरफ था।
‘काहे से?’ रमोना ने पूछा, जैसे वास्तव में जानना चाहती हो। ‘पानी से?’
‘अरे नहीं। ऐसे ही,’ दरवाजे से बाथरूम में प्रवेश करते हुए अपरा ने कहा।
‘लेकिन काहे से? कपड़े से, ब्रश से या किसी और चीज़ से? काहे से?’ रमोना ने ज़ोर देकर कहा कि बच्ची कुछ विस्तार से बताए।
‘हाँ, कपड़े से,’ पुनः संक्षिप्त सा जवाब आया और अब अपरा एक कुर्सी खींचकर बेसिन के सामने कुर्सी पर चढ़कर खड़ी हो गई थी।
‘गीले कपड़े से?’ रमोना ने आगे पूछा। हालांकि उसके जवाब का अनुमान वह लगा चुकी थी, जवाब उसके अनुमान से अधिक विस्तृत था:
‘हाँ, गीले कपड़े से और साबुन लगाकर! अब उसे छूना मत नहीं तो तुम्हारे हाथ भी गंदे हो जाएँगे!’ बेटी ने आगाह करते हुए कहा।
इस बिन्दु पर मैं भी वहाँ पहुँच गया था और रमोना ने, जो अपने काम के बीचोंबीच उठकर आई थी, मुझसे कहा, ‘क्या तुम इस शेर वाली समस्या को देख सकते हो?’ 🙂
खैर, एक समर्पित पति और पिता को क्या-क्या नहीं करना पड़ता? स्वाभाविक ही, शेर की सफाई करना उसके काम का ही हिस्सा है!
तब अपरा, प्रांशु और गुड्डू की संयुक्त कमान लेकर हम उस विशाल शेर को बाथरूम तक लेकर आए और साबुन में सनी उसकी पूँछ को तब तक धोते रहे जब तक कि पूँछ से साबुन का फोम निकलना बंद नहीं हो गया। उसके बाद अपरा ने एक टॉवल लेकर उसकी पूँछ को सुखाया और लड़कों ने कमरे को सुखाया। अब वह किसी स्वीमिंग पूल के शावर रूम जैसा नहीं लग रहा था!
अपने लिए निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लेने के बाद अपरा बहुत संतुष्ट है: शेर अब बहुत साफ-सुथरा नज़र आ रहा है और अपरा भी इतना मज़ेदार और रोमांचक समय बिताकर बहुत खुश है!
Related posts
अपरा जर्मनी में अपने जीवन की प्रथम बर्फ़बारी का भरपूर आनंद ले रही है – 23 नवंबर 2015
छोटी सी डांसर अपरा ने दिया स्वतः प्रवर्तित नृत्य प्रदर्शन – 9 नवम्बर 2015
मृत्यु संबंधी बच्चे के प्रश्न का एक नास्तिक के रूप में क्या जवाब दें – 3 सितंबर 2015
अपनी साढ़े तीन साल की बच्ची, अपरा के बगैर पहली बार माँ और पा – 14 जुलाई 2015
अपरा की पहली यात्रा, जिसमें माँ और पा उसके साथ नहीं थे – 13 जुलाई 2015
क्या बच्चे प्यार करने से पैदा होते हैं? तीन साल के बच्चे की विचार प्रक्रिया – 1 अप्रैल 2015
आखिर यह शुरू कैसे होता है – अपनी 3 साला बच्ची के साथ यौन शिक्षा – 31 मार्च 2015
3 साल के बच्चे को उसके सवाल का जवाब देना: प्रेम क्या होता है? 30 मार्च 2015
हर साल उत्तरोत्तर अधिक मौज-मस्ती – अपरा का होली समारोह – 5 मार्च 2015
