अपरा की पहली यात्रा, जिसमें माँ और पा उसके साथ नहीं थे – 13 जुलाई 2015

बच्चों के लालन-पालन के दौरान आप बहुत से अनुभव 'पहली बार' करते हैं। पिछले हफ्ते रमोना और मुझे एक बहुत बड़ा अनुभव हुआ: साढ़े तीन साल में पहली बार हमारी बेटी हमारे साथ हमारे बिस्तर पर नहीं सोई, पहली बार वह हमारे बगैर किसी यात्रा पर चली गई!

जी हाँ, अपरा बिना माँ और पा के एक लम्बी यात्रा पूरी कर वापस आ गई है। हर साल मेरी नानी को अपनी पेंशन लेने अपने गृहनगर जाना पड़ता है। उनके पति सरकारी मुलाजिम थे इसलिए उन्हें फैमिली पेंशन मिलती है- लेकिन पेंशन उन्हें वहीं से प्राप्त करनी पड़ती है, जहाँ वे पहले रहा करते थे और यह जगह है, मध्यप्रदेश के खजुराहो के पास स्थित एक शहर!

आश्रम में ठहरी हुई एक मेहमान, हाना ने भी वहाँ साथ जाने का इरादा कर लिया! और इस तरह नानीजी, पूर्णेन्दु, हाना और नानीजी की देखभाल के लिए एक महिला कर्मचारी- और हाँ, अपरा भी- पिछले बुधवार को प्रातः कार से खजुराहो की ओर निकल पड़े।

जब से वहाँ जाने का कार्यक्रम बना, अपरा ने ज़िद पकड़ ली कि इस बार चाचा के साथ वह ज़रूर जाएगी! पहले भी वह कई बार मचलती रहती थी मगर तब पूर्णेन्दु के साथ मेहमान होते थे और उसे गाइडेड टूर पर उनके साथ देश भर के लंबे सफर पर और काफी समय के लिए जाना होता था, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं था और फिर नानी भी और उसकी और आश्रम की एक विश्वस्त पारिवारिक सदस्य भी साथ रहने वाली थी। लिहाज़ा हम मान गए- हालांकि हल्के संदेह के साथ कि क्या वह हमारे बगैर जाएगी और क्या हमारे बगैर तीन दिन रह लेगी!

लेकिन अब लगता है, हम व्यर्थ चिंता कर रहे थे! वह तो जाने के लिए इतना व्याकुल और उत्साहित थी कि घर में रहने की बात भी सुनना नहीं चाहती थी! हमने उसे बार-बार बताया कि रात को उसे चिपटाकर सुलाने के लिए न तो माँ रहेगी, न पा। 'कोई बात नहीं, मैं मुन्नू चाचा से चिपटकर सो जाऊँगी!,' उसका जवाब होता। हम सोच रहे थे कि ऐन निकलते वक़्त शायद वह अपना इरादा बदल देगी लेकिन पता चला, हम कितना गलत सोच रहे थे: वह तो नानी से भी पहले फुदककर कार में बैठ गई और जब कार चल पड़ी, ख़ुशी के मारे पीछे वाली खिड़की से देर तक हाथ हिला-हिलाकर बाय बाय करती रही!

उस दिन पूरे समय और दूसरे दिन भी पूर्णेन्दु हमारी बिटिया के फ़ोटो भेजता रहा, जिनमें वह कभी हाथ हिला रही होती तो कभी तरह-तरह के पोज़ बनाकर हँसती-खिलखिलाती नज़र आती- ग्वालियर के किले के सामने, खजुराहो के किसी मंदिर की सीढ़ियों पर, पांडव जलप्रपात के सामने, होटल के स्वीमिंग पूल में नहाती और एक हाथी पर चढ़ी हुई!

वह तो आनंदमग्न, अपनी यात्रा के रोमांच का पूरा-पूरा मज़ा ले रही थी! लेकिन क्या वह यहाँ से भागकर चली गई थी और अपने माँ-पा को मिस भी नहीं कर रही है? निश्चय ही एक साढ़े तीन साला बच्चे के साथ यह हो ही नहीं सकता था! पहले दिन, रात को स्काइप पर चाचा की गोद में बिसूरती एक बच्ची का वीडियो कॉल प्राप्त हुआ, ‘अब मैं आप लोगों के पास आना चाहती हूँ!’ और उसके गालों पर आँसुओं की कुछ बूंदें लुढ़क पड़ीं! यह देखकर माता-पिता का दिल न डूबने लगे, संभव नहीं है! लेकिन फिर थोड़ी समझाइश और चतुर चाचा की तरफ से किए गए मनबहलाव के उपायों ने आखिर उसे नींद की गोद में धकेल ही दिया। और फिर दूसरे दिन कोई समस्या पेश नहीं आई!

और शुक्रवार को तीन दिन का शानदार समय बिताकर वे सब वापस भी आ गए! हमसे दूर दो रातें- लेकिन रोमांच और मौज-मस्ती से भरे तीन दिन- हमारी बिटिया अब वाकई काफी बड़ी हो गई है!

हाँ, लेकिन उसके बगैर हमें यहाँ कैसा लग रहा था? सोचता हूँ, कल का ब्लॉग इसी प्रश्न पर न्योछावर किया जाए!

अपरा की इस रोमांचक यात्रा के कुछ चित्र आप यहाँ देख सकते हैं।

Related posts

अपरा जर्मनी में अपने जीवन की प्रथम बर्फ़बारी का भरपूर आनंद ले रही है - 23 नवंबर 2015

अपरा जर्मनी में अपने जीवन की प्रथम बर्फ़बारी का भरपूर आनंद ले रही है – 23 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि जर्मनी में बर्फ़बारी हुई तो अपरा ने किस तरह उसका भरपूर आनंद लिया क्योंकि ...
छोटी सी डांसर अपरा ने दिया स्वतः प्रवर्तित नृत्य प्रदर्शन - 9 नवम्बर 2015

छोटी सी डांसर अपरा ने दिया स्वतः प्रवर्तित नृत्य प्रदर्शन – 9 नवम्बर 2015

स्वामी बालेंदु कल वृन्दावन में हुए बच्चों के एक उत्सव, ‘बाल मेला’ के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आश्रम ...
जब अपरा ने शेर को नहलाया - 28 सितंबर 2015

जब अपरा ने शेर को नहलाया – 28 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु एक दोपहर का किस्सा बयान कर रहे हैं-उनकी पौने चार साल की बेटी ने सोचा कि आज शेर ...
मृत्यु संबंधी बच्चे के प्रश्न का एक नास्तिक के रूप में क्या जवाब दें - 3 सितंबर 2015

मृत्यु संबंधी बच्चे के प्रश्न का एक नास्तिक के रूप में क्या जवाब दें – 3 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि अपरा मृत्यु के बारे में क्या-क्या जानती है और किस तरह उसकी जानकारी उससे ...
अपनी साढ़े तीन साल की बच्ची, अपरा के बगैर पहली बार माँ और पा - 14 जुलाई 2015

अपनी साढ़े तीन साल की बच्ची, अपरा के बगैर पहली बार माँ और पा – 14 जुलाई 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि जब उनकी बेटी तीन दिन के लिए उन्हें छोड़कर गई तब वे और उनकी ...
क्या बच्चे प्यार करने से पैदा होते हैं? तीन साल के बच्चे की विचार प्रक्रिया - 1 अप्रैल 2015

क्या बच्चे प्यार करने से पैदा होते हैं? तीन साल के बच्चे की विचार प्रक्रिया – 1 अप्रैल 2015

स्वामी बालेंदु अपनी बेटी के साथ हुए एक और वार्तालाप का वर्णन कर रहे हैं, जिसमें उसने पूछा: क्या प्यार ...
आखिर यह शुरू कैसे होता है - अपनी 3 साला बच्ची के साथ यौन शिक्षा - 31 मार्च 2015

आखिर यह शुरू कैसे होता है – अपनी 3 साला बच्ची के साथ यौन शिक्षा – 31 मार्च 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे उनकी बच्ची ने अपने जन्म के बारे में पूछा-और उन्होंने क्या उत्तर दिया। ...
3 साल के बच्चे को उसके सवाल का जवाब देना: प्रेम क्या होता है? 30 मार्च 2015

3 साल के बच्चे को उसके सवाल का जवाब देना: प्रेम क्या होता है? 30 मार्च 2015

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि उन्होंने क्या जवाब दिया जब उनकी छोटी सी बच्ची ने उनसे एक बहुत बड़ा ...
हर साल उत्तरोत्तर अधिक मौज-मस्ती - अपरा का होली समारोह - 5 मार्च 2015

हर साल उत्तरोत्तर अधिक मौज-मस्ती – अपरा का होली समारोह – 5 मार्च 2015

स्वामी बालेंदु होली पर अपनी बेटी अपरा की मौज-मस्ती का वर्णन करते हुए बता रहे हैं कि कैसे उसे देखते ...
अपरा जीवन के एक नए चरण में प्रवेश कर रही है: बातूनी चरण में - 25 फरवरी 2015

अपरा जीवन के एक नए चरण में प्रवेश कर रही है: बातूनी चरण में – 25 फरवरी 2015

स्वामी बालेंदु अपनी बेटी के विकास के बारे में चर्चा करते हुए बता रहे हैं कि आजकल वह इतनी बातूनी ...

Leave a Reply