आजकल अपरा को सारा दिन नाचना पसंद है! 18 मार्च 2014

काफी समय हो गया जब मैंने आखिरी बार अपनी प्यारी बच्ची की दिनचर्या के बारे में आपको जानकारी दी थी. वैसे वह अब बच्ची नहीं रह गई है-मानसिक और शारीरिक रूप से वह इतनी तेज़ी के साथ विकसित हो रही है कि हम भी सोच में पड़ जाते हैं कि क्या यह वही गठरी है, जिसे दो साल पहले हम सब हाथों में उठाए फिरते थे.

इन दिनों नृत्य में अपरा की रुचि इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि लगभग सारा दिन वह नाचती ही रहती है. उसके पास एक छोटा सा म्यूज़िक सिस्टम है, जिसे वह एक हाथ में लेकर दूसरे हाथ से भारतीय नृत्य मुद्राएँ बनाकर, घेरे में चक्कर लगाकर, कूल्हे मटकाकर और साथ ही मुंह से गाने के बोल निकालकर इधर-उधर नाचती-गाती रहती है. वह तीन-चार गाने एक साथ बार-बार घंटों सुन सकती है और हमें सिर्फ इतना करना होता है कि उसके म्यूज़िक सिस्टम की बैटरी बीच-बीच में चार्ज करते रहें।

सभी बच्चे नैसर्गिक रूप से नृत्य करके खुश होते हैं और संगीत भी उन्हें पसंद होता है मगर मुझे लगता है अपरा के भीतर दिखाई दे रहा यह अतिरिक्त नृत्य-संगीत प्रेम पिछले कुछ हफ़्तों में घटी सुखद घटनाओं के चलते पैदा हुआ है: एक तो हमारे संगीतज्ञ मित्र, थॉमस रोज़ गिटार निकालकर बच्चों को एक से एक बढ़कर गाने सुनाते थे और दूसरे, हमारी एक और मित्र, एक फेसबुक मित्र, जिन्होंने एक रात बहुत शानदार उपशास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया था. उस चित्ताकर्षक नृत्य को देखने के बाद कई दिनों तक अपरा बार-बार वही गाने बजाने के लिए कहती और उन गानों पर किए जाने वाले नृत्यों को बड़ी ही लगन से ऑनलाइन देखती रहती थी. अब वह उन नृत्य-मुद्राओं को बड़ी मोहकता के साथ प्रस्तुत करने लगी है.

जी हाँ, और कुछ दिन पहले उसने कूदना भी सीख लिया है! बहुत दिनों से वह दोनों पैर एक साथ ज़मीन से उठाकर कूदने कि कोशिश कर रही थी और जब अचानक एक दिन उसने देखा कि पल भर के लिए उसके दोनों पैर एक साथ हवा में तैर रहे हैं तो वह ख़ुशी से झूम उठी: यह उसके लिए बहुत अप्रत्याशित था!

यह सब हमें जानने को मिला, होली समारोह की तैयारियों के दौरान! बच्चों को ही होली की तैयारियों में सबसे अधिक मज़ा आया! जहाँ भी रंग दिखाई देते, बच्चे अपने हाथ सान आते, जहाँ पानी दिखाई देता पानी से खेलने लग जाते और मिनटों में सारे कपड़े गीले कर आते!

लेकिन असली पार्टी वाले दिन सबसे पहले अपरा ने गीली मुलतानी मिट्टी में खेलना शुरू किया। यह मिटटी हमने तैयार की थी, जिसे हम अपने शरीरों पर मलते हैं, जिससे शरीर पर बाद में खेले जाने वाले रंगों का असर न हो. लेकिन कुछ देर बाद उसे मिट्टी गन्दी, कीचड़ जैसी लगने लगी और उसने नहाने की फरमाइश कर डाली और तब नहला-धुलाकर उसकी सारी मिट्टी उतारी गई.

नहा-धोकर वह सुरक्षित दूरी पर एक तरफ बैठ गई और हम लोगों को देखने लगी कि कैसे सब एक दूसरे पर रंग फेंक रहे हैं. सूखी और साफ़ ज़मीन पर वह आनंदविभोर होकर नाचने लगी और जब हम सब होली के हुड़दंग से थककर फुरसत होकर बैठ गए और दूसरी बार मिट्टी तथा बेसन और दही के मिश्रण से बदन साफ़ कर रहे थे, वह रंग में भीगे हुए बगीचे की तरफ निकल गई. वहाँ जाकर वह बैठ गई और रमोना की बाँहों और चेहरे पर मिट्टी मलकर रंगों की सफाई में उसकी मदद करने लगी. फिर अचानक उठी और दही से भरे हांडे में हाथ डालकर हम लोगों पर दही फेंकने लगी. यह उसका अपना होली मनाने का तरीका था!

अब वह अभी से अगली पार्टी की प्रत्याशा में उत्तेजित हो रही है: कल रामोना का जन्मदिन है. स्वाभाविक ही हमने उसे इस बारे में बताया है और इसलिए आजकल वह सिर्फ उस पार्टी के बारे में ही बतियाती रहती है: हम लोग केक काटेंगे, उसको खाएंगे, वह नए कपड़े पहनेगी-उसका सबसे बढ़िया ड्रेस, जो उसे उसके जन्मदिन के रोज़ उपहारस्वरूप मिला था-और हाँ, वह अपने पसंदीदा गानों पर नाचेगी भी!

यह सब कितना शानदार है. काश, हम सब ज़्यादा से ज़्यादा उसके जैसे तरह होते और बच्चों की तरह जीवन जी सकते!

Related posts

अपरा जर्मनी में अपने जीवन की प्रथम बर्फ़बारी का भरपूर आनंद ले रही है - 23 नवंबर 2015

अपरा जर्मनी में अपने जीवन की प्रथम बर्फ़बारी का भरपूर आनंद ले रही है – 23 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि जर्मनी में बर्फ़बारी हुई तो अपरा ने किस तरह उसका भरपूर आनंद लिया क्योंकि ...
छोटी सी डांसर अपरा ने दिया स्वतः प्रवर्तित नृत्य प्रदर्शन - 9 नवम्बर 2015

छोटी सी डांसर अपरा ने दिया स्वतः प्रवर्तित नृत्य प्रदर्शन – 9 नवम्बर 2015

स्वामी बालेंदु कल वृन्दावन में हुए बच्चों के एक उत्सव, ‘बाल मेला’ के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आश्रम ...
जब अपरा ने शेर को नहलाया - 28 सितंबर 2015

जब अपरा ने शेर को नहलाया – 28 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु एक दोपहर का किस्सा बयान कर रहे हैं-उनकी पौने चार साल की बेटी ने सोचा कि आज शेर ...
मृत्यु संबंधी बच्चे के प्रश्न का एक नास्तिक के रूप में क्या जवाब दें - 3 सितंबर 2015

मृत्यु संबंधी बच्चे के प्रश्न का एक नास्तिक के रूप में क्या जवाब दें – 3 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि अपरा मृत्यु के बारे में क्या-क्या जानती है और किस तरह उसकी जानकारी उससे ...
अपनी साढ़े तीन साल की बच्ची, अपरा के बगैर पहली बार माँ और पा - 14 जुलाई 2015

अपनी साढ़े तीन साल की बच्ची, अपरा के बगैर पहली बार माँ और पा – 14 जुलाई 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि जब उनकी बेटी तीन दिन के लिए उन्हें छोड़कर गई तब वे और उनकी ...
अपरा की पहली यात्रा, जिसमें माँ और पा उसके साथ नहीं थे - 13 जुलाई 2015

अपरा की पहली यात्रा, जिसमें माँ और पा उसके साथ नहीं थे – 13 जुलाई 2015

स्वामी बालेन्दु अपनी साढ़े तीन साल की बेटी, अपरा के विषय में बता रहे हैं, जो अपने चाचा और अपनी ...
क्या बच्चे प्यार करने से पैदा होते हैं? तीन साल के बच्चे की विचार प्रक्रिया - 1 अप्रैल 2015

क्या बच्चे प्यार करने से पैदा होते हैं? तीन साल के बच्चे की विचार प्रक्रिया – 1 अप्रैल 2015

स्वामी बालेंदु अपनी बेटी के साथ हुए एक और वार्तालाप का वर्णन कर रहे हैं, जिसमें उसने पूछा: क्या प्यार ...
आखिर यह शुरू कैसे होता है - अपनी 3 साला बच्ची के साथ यौन शिक्षा - 31 मार्च 2015

आखिर यह शुरू कैसे होता है – अपनी 3 साला बच्ची के साथ यौन शिक्षा – 31 मार्च 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे उनकी बच्ची ने अपने जन्म के बारे में पूछा-और उन्होंने क्या उत्तर दिया। ...
3 साल के बच्चे को उसके सवाल का जवाब देना: प्रेम क्या होता है? 30 मार्च 2015

3 साल के बच्चे को उसके सवाल का जवाब देना: प्रेम क्या होता है? 30 मार्च 2015

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि उन्होंने क्या जवाब दिया जब उनकी छोटी सी बच्ची ने उनसे एक बहुत बड़ा ...
हर साल उत्तरोत्तर अधिक मौज-मस्ती - अपरा का होली समारोह - 5 मार्च 2015

हर साल उत्तरोत्तर अधिक मौज-मस्ती – अपरा का होली समारोह – 5 मार्च 2015

स्वामी बालेंदु होली पर अपनी बेटी अपरा की मौज-मस्ती का वर्णन करते हुए बता रहे हैं कि कैसे उसे देखते ...

Leave a Reply