3 साल के बच्चे को उसके सवाल का जवाब देना: प्रेम क्या होता है? 30 मार्च 2015

कुछ दिन पहले मैं घर के सामने वाले हाल में लगे झूले पर बैठे अपरा के साथ खेल रहा था। हम लोग सिर्फ आपस में गले लिपटकर हँसी-मज़ाक कर रहे थे। ऐसे सुखद माहौल में अचानक मेरी बेटी ने मेरी ओर देखा और पूछा: 'पा, प्यार क्या होता है?'

उन बहुत से लोगों ने, जो मुझे व्यक्तिगत रूप से जानते हैं, पहले से सुना होगा कि मैं ठीक इसी विषय पर भाषण दे चुका हूँ: प्रेम। जो लोग मेरे ब्लॉग पढ़ते हैं, वे भी निश्चित ही इस विषय पर मेरे ब्लॉग पढ़ चुके होंगे। जब मैं मंच पर होता हूँ तो कई आध्यात्मिक लोग मुझसे यही प्रश्न पूछते हैं और जब मैं उसका उत्तर देता हूँ तो वह अक्सर एक या कई घंटों में फैल जाता है!

लेकिन आप क्या जवाब देंगे जब पूछने वाला एक तीन साल का बच्चा हो, आपकी गोद में खेलती आपकी नन्ही बच्ची हो?

एक साथ कई विचार मेरे मन में उठे लेकिन मैंने यह जवाब दिया: "जो मैं तुम्हारे लिए, तुम्हारी माँ, तुम्हारे चाचाओं के लिए महसूस करता हूँ, वही प्रेम है। और तुम भी मेरे प्रति प्रेम महसूस करती हो। प्रेम आपस में एक-दूसरे के साथ होता है।"

इस जवाब पर अपरा एकाध मिनट के लिए गहन सोच में डूब गई। खामोशी के साथ हम झूला झूलते रहे। फिर उसने स्वीकार में सिर डुलाया। उसे सब कुछ समझ में आ गया था और वह जवाब से संतुष्ट थी।

और देखिए, यह कितना आसान था!

Related posts

अपरा जर्मनी में अपने जीवन की प्रथम बर्फ़बारी का भरपूर आनंद ले रही है - 23 नवंबर 2015

अपरा जर्मनी में अपने जीवन की प्रथम बर्फ़बारी का भरपूर आनंद ले रही है – 23 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि जर्मनी में बर्फ़बारी हुई तो अपरा ने किस तरह उसका भरपूर आनंद लिया क्योंकि ...
छोटी सी डांसर अपरा ने दिया स्वतः प्रवर्तित नृत्य प्रदर्शन - 9 नवम्बर 2015

छोटी सी डांसर अपरा ने दिया स्वतः प्रवर्तित नृत्य प्रदर्शन – 9 नवम्बर 2015

स्वामी बालेंदु कल वृन्दावन में हुए बच्चों के एक उत्सव, ‘बाल मेला’ के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आश्रम ...
जब अपरा ने शेर को नहलाया - 28 सितंबर 2015

जब अपरा ने शेर को नहलाया – 28 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु एक दोपहर का किस्सा बयान कर रहे हैं-उनकी पौने चार साल की बेटी ने सोचा कि आज शेर ...
मृत्यु संबंधी बच्चे के प्रश्न का एक नास्तिक के रूप में क्या जवाब दें - 3 सितंबर 2015

मृत्यु संबंधी बच्चे के प्रश्न का एक नास्तिक के रूप में क्या जवाब दें – 3 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि अपरा मृत्यु के बारे में क्या-क्या जानती है और किस तरह उसकी जानकारी उससे ...
अपनी साढ़े तीन साल की बच्ची, अपरा के बगैर पहली बार माँ और पा - 14 जुलाई 2015

अपनी साढ़े तीन साल की बच्ची, अपरा के बगैर पहली बार माँ और पा – 14 जुलाई 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि जब उनकी बेटी तीन दिन के लिए उन्हें छोड़कर गई तब वे और उनकी ...
अपरा की पहली यात्रा, जिसमें माँ और पा उसके साथ नहीं थे - 13 जुलाई 2015

अपरा की पहली यात्रा, जिसमें माँ और पा उसके साथ नहीं थे – 13 जुलाई 2015

स्वामी बालेन्दु अपनी साढ़े तीन साल की बेटी, अपरा के विषय में बता रहे हैं, जो अपने चाचा और अपनी ...
क्या बच्चे प्यार करने से पैदा होते हैं? तीन साल के बच्चे की विचार प्रक्रिया - 1 अप्रैल 2015

क्या बच्चे प्यार करने से पैदा होते हैं? तीन साल के बच्चे की विचार प्रक्रिया – 1 अप्रैल 2015

स्वामी बालेंदु अपनी बेटी के साथ हुए एक और वार्तालाप का वर्णन कर रहे हैं, जिसमें उसने पूछा: क्या प्यार ...
आखिर यह शुरू कैसे होता है - अपनी 3 साला बच्ची के साथ यौन शिक्षा - 31 मार्च 2015

आखिर यह शुरू कैसे होता है – अपनी 3 साला बच्ची के साथ यौन शिक्षा – 31 मार्च 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे उनकी बच्ची ने अपने जन्म के बारे में पूछा-और उन्होंने क्या उत्तर दिया। ...
हर साल उत्तरोत्तर अधिक मौज-मस्ती - अपरा का होली समारोह - 5 मार्च 2015

हर साल उत्तरोत्तर अधिक मौज-मस्ती – अपरा का होली समारोह – 5 मार्च 2015

स्वामी बालेंदु होली पर अपनी बेटी अपरा की मौज-मस्ती का वर्णन करते हुए बता रहे हैं कि कैसे उसे देखते ...
अपरा जीवन के एक नए चरण में प्रवेश कर रही है: बातूनी चरण में - 25 फरवरी 2015

अपरा जीवन के एक नए चरण में प्रवेश कर रही है: बातूनी चरण में – 25 फरवरी 2015

स्वामी बालेंदु अपनी बेटी के विकास के बारे में चर्चा करते हुए बता रहे हैं कि आजकल वह इतनी बातूनी ...

Leave a Reply