लड़ाके लड़ाई जारी रखना पसंद करते हैं – 5 जुलाई 2009

जीवन में आने वाली समस्याओं का सामना लोग अलग अलग तरीकों से करते हैं। निश्चय ही इस बात का संबंध जीवन के प्रति उनके मूल दृष्टिकोण से और आस पास के लोगों के साथ होता है। आप देखते हैं कि अधिक मुश्किल परिस्थितियों में कुछ लोग बेहद आक्रामक हो जाते हैं। वे समस्या को और उससे उपजे संघर्ष को बनाए रखना चाहते हैं और ऐसे लोग अधिकतर क्रोध के वशीभूत परिस्थिति का ठीक तरह से जायज़ा नहीं ले पाते, उसे समझ नहीं पाते। ऐसे लोग आसानी से आक्रांत हो जाते हैं जबकि कोई उन्हें नुकसान नहीं पहुंचना चाहता। वे महसूस करते हैं जैसे उनकी तरह सारी दुनिया ही आक्रामक है और उन पर हमले कर रही है। वार्तालाप का एक साधारण वाक्य उन्हें असुरक्षित बना देने के लिए काफी होता है और वे इतने त्रस्त हो उठते हैं कि प्रतिरक्षा में वे स्वयं आक्रामक हो जाते हैं। और इस तरह एक संघर्ष की, एक युद्ध की स्थिति बन जाती है।

मैं इस तरह का व्यक्ति नहीं हूँ। वास्तव में मैं इसका उलट व्यवहार करता हूँ। यदि कुछ अच्छा और आसानी के साथ हो रहा है तो मैं प्रसन्न होता हूँ। और अगर कुछ बातें कोई परेशानी खड़ी कर रही हैं, और परिस्थिति बिगड़ती ही जा रही है तो मैं सिर्फ उससे दूरी बना लेता हूँ। मैं संघर्ष करना और लड़ाई नहीं चाहता, मैं शांति, आनंद और प्रेम के साथ जीना चाहता हूँ। लड़ाके हमेशा अगले आक्रमण से भयभीत रहते हैं और वे कभी अपने अस्त्र-शस्त्रों को अपने से अलग नहीं कर पाते।

Related posts

दीर्घ श्वासोच्छ्वास आपको क्रोध से बचाता है - 25 जनवरी 10

दीर्घ श्वासोच्छ्वास आपको क्रोध से बचाता है – 25 जनवरी 10

स्वामी बालेन्दु उस स्तिथी की चर्चा करते हैं जब आप क्रोध में चीजें उठाकर फेकने और लात घूसा चलाने की ...
हिंसा और दंगा: विध्वंस से आपको क्या प्राप्त होता है? - 1  मई 2009

हिंसा और दंगा: विध्वंस से आपको क्या प्राप्त होता है? – 1 मई 2009

स्वामी बालेन्दु लिखते हैं कि कैसे कुछ लोगों को तोड़फोड़ और दंगों में मज़ा आता है, लगता है कि जब ...
अहंकार और क्रोध से आवेशित प्रेम पवित्र नहीं होता - 9 जनवरी 2009

अहंकार और क्रोध से आवेशित प्रेम पवित्र नहीं होता – 9 जनवरी 2009

अहंकार और क्रोध से प्रभावित व्यक्ति अपने बच्चों के प्रति प्रेम को भी भूल जाता है| ...
मोह से कामना और कामना से क्रोध तक - 27 जुलाई 2008

मोह से कामना और कामना से क्रोध तक – 27 जुलाई 2008

स्वामी बालेन्दु गीता के अनुसार क्रोध का कारण बताते हैं| ...
अपने क्रोध को प्रेम से परास्त करो - 20 जुलाई 2008

अपने क्रोध को प्रेम से परास्त करो – 20 जुलाई 2008

स्वामी बालेन्दु लिखते हैं कि कैसे एक लड़की अपने प्रेमी के गुस्सैल होने की वजह से अपने सम्बन्ध उससे ख़त्म ...
जब क्रोध आये तो क्या करें? - 5 जून 2008

जब क्रोध आये तो क्या करें? – 5 जून 2008

स्वामी बालेन्दु इस प्रश्न का उत्तर देते हैं कि जब क्रोध आये तो क्या करें? ...
बिना दमन किए, बिना कष्ट उठाए क्रोध से कैसे निपटें? - 7 मई 2008

बिना दमन किए, बिना कष्ट उठाए क्रोध से कैसे निपटें? – 7 मई 2008

स्वामी बालेन्दु गुस्से से निपटने के कुछ व्यावहारिक उपाय बता रहें हैं| ...

Leave a Reply