अपने क्रोध को प्रेम से परास्त करो – 20 जुलाई 2008

कल एक और 17 साल की लड़की उपचार सत्र में उपस्थित हुई थी। जब मैंने उससे उसके आने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह एक लड़के को भूलना चाहती है। उस लड़के के साथ एक साल तक उसके संबंध रहे और अब वह उस संबंध को तोड़ना चाहती थी क्योंकि वह लड़का ‘एक गुस्सैल व्यक्ति’ था। उसने बताया कि अभी भी उसके साथ उसका संबंध है और वह उसे भूल नहीं पाएगी। मैंने पूछा कि जब वह उसे भूलना चाहती है तो संबंध क्यों रखे हुए है; अगर वह उससे मिलती रहेगी तो भूल कैसे पाएगी? तब उसने कहा कि उसके साथ संबंध न रखना बेहद मुश्किल काम है। वह इस बात पर निश्चित थी कि वह अब भी उससे बहुत अधिक प्रेम करता है और यह भी कि वह यह नहीं कह सकती कि वह उससे प्रेम नहीं करती। तो इसका मतलब यह हुआ कि दोनों एक दूसरे को अब भी बहुत प्रेम करते हैं मगर उसकी गुस्सैल प्रवृत्ति के कारण वह उसके साथ नहीं रहना चाहती।

कोई भी क्रोध नहीं करना चाहता। ऐसी भावनाएं क्यों पैदा होती हैं? इसका कारण पता करना आवश्यक है और उसके बाद या तो उस कारण को दूर करना आवश्यक है या फिर उसका सामना करने के अपने तरीके को बदलना आवश्यक है। आप जानते हैं, मैं भावनाओं का दमन करने की सलाह नहीं दे रहा हूँ। मैंने अपनी डायरी में क्रोध पर पहले भी लिखा है और अगर आप प्रेम और क्रोध की तुलना करें तो पाएंगे कि प्रेम हमेशा विजयी हुआ है। इसलिए अगर आप जानते हैं कि आप क्या चाहते हैं, आप अगर अपने क्रोध पर विजय पाना चाहते हैं तो प्रेम की सहायता से आप ऐसा कर सकते हैं। और प्रेम से अच्छा कारण क्या होगा ऐसा करने का?

तो आज हमने जर्मनी के लिए वापसी की उड़ान भरी और आन्द्रे हमें म्यूनिख एयरपोर्ट पर लेने आया। शाम को हम एक संगीत सभा में गए जिसे सूसी के स्कूल की ओर से आयोजित किया गया था और जिसमें वहाँ के विद्यार्थी ही अभिनेता, गायक और नर्तक थे और उन्होंने ही, सूसी की तरह, वाद्यवृंद की रचना की थी। यह पहला मौका था जब मैं किसी संगीत सभा में शामिल हुआ था और मुझे यह बहुत अच्छा लगा। वह अधिकतर जर्मन में था इसलिए मैं पूरी तरह समझ नहीं पाया मगर बावजूद इसके उसका आनंद अवश्य उठाया। मैं सेनेमा और टीवी देखना उतना पसंद नहीं करता लेकिन यह एक शानदार शाम थी।

Related posts

दीर्घ श्वासोच्छ्वास आपको क्रोध से बचाता है - 25 जनवरी 10

दीर्घ श्वासोच्छ्वास आपको क्रोध से बचाता है – 25 जनवरी 10

स्वामी बालेन्दु उस स्तिथी की चर्चा करते हैं जब आप क्रोध में चीजें उठाकर फेकने और लात घूसा चलाने की ...
लड़ाके लड़ाई जारी रखना पसंद करते हैं - 5 जुलाई 2009

लड़ाके लड़ाई जारी रखना पसंद करते हैं – 5 जुलाई 2009

स्वामी बालेन्दु अलग अलग लोगों के व्यक्तित्व और स्वभाव के विषय में लिखते हैं कि कुछ लोग तो लड़ाके होते ...
हिंसा और दंगा: विध्वंस से आपको क्या प्राप्त होता है? - 1  मई 2009

हिंसा और दंगा: विध्वंस से आपको क्या प्राप्त होता है? – 1 मई 2009

स्वामी बालेन्दु लिखते हैं कि कैसे कुछ लोगों को तोड़फोड़ और दंगों में मज़ा आता है, लगता है कि जब ...
अहंकार और क्रोध से आवेशित प्रेम पवित्र नहीं होता - 9 जनवरी 2009

अहंकार और क्रोध से आवेशित प्रेम पवित्र नहीं होता – 9 जनवरी 2009

अहंकार और क्रोध से प्रभावित व्यक्ति अपने बच्चों के प्रति प्रेम को भी भूल जाता है| ...
मोह से कामना और कामना से क्रोध तक - 27 जुलाई 2008

मोह से कामना और कामना से क्रोध तक – 27 जुलाई 2008

स्वामी बालेन्दु गीता के अनुसार क्रोध का कारण बताते हैं| ...
जब क्रोध आये तो क्या करें? - 5 जून 2008

जब क्रोध आये तो क्या करें? – 5 जून 2008

स्वामी बालेन्दु इस प्रश्न का उत्तर देते हैं कि जब क्रोध आये तो क्या करें? ...
बिना दमन किए, बिना कष्ट उठाए क्रोध से कैसे निपटें? - 7 मई 2008

बिना दमन किए, बिना कष्ट उठाए क्रोध से कैसे निपटें? – 7 मई 2008

स्वामी बालेन्दु गुस्से से निपटने के कुछ व्यावहारिक उपाय बता रहें हैं| ...

Leave a Reply