दीर्घ श्वासोच्छ्वास आपको क्रोध से बचाता है – 25 जनवरी 10

कल मैंने गहरी सांस लेने के फ़ायदों के बारे में लिखा था। वैसे तो यह रोज़मर्रा के सामान्य दिनों में भी लाभप्रद है ही, मगर गहरी सांस लेना कई दूसरी परेशानियों को दूर करने में भी बहुत उपयोगी है।

इनमें से एक ऐसी ही परेशानी तब होती है जब कोई ऐसी बात हो जाए जिसके कारण आपको अचानक बहुत तेज़ गुस्सा आ जाए। अचानक आप अनुभव करते हैं कि आपका रक्तचाप बढ़ गया है, आपको अपने सिर में रक्त का ज्वार सा आया हुआ लगता है और वह लाल हो उठता है और आपको सिर में तपिश का एहसास होता है। ऐसी हालत में आप ज़ोर ज़ोर से चिल्लाने का या किसी को चोट पहुंचाने का मन करता है या फिर खुद ही दीवार पर लात मारने की इच्छा होती है। बड़ी बुरी हालत होती है क्रोध में। कभी आपके साथ ऐसा हुआ है? कभी दीवार पर आपने अपनी लात चलाई है? या किसी चीज़ पर क्रोध में मुक्का चलाया है? यदि हाँ तो आपको पता होगा कि ऐसा करने से आपको कुछ भी हासिल नहीं हुआ होगा। आखिर क्रोध के एक पल में अपना हाथ या पैर तुड़वाना कोई लाभप्रद बात नहीं हो सकती।

यदि आपका कोई अधीनस्थ कर्मचारी यह बताए कि गलती से उसने हार्ड डिस्क में सेव की हुई सारी फाइलें डिलीट कर दी हैं; या आप अपनी मित्र के साथ डिनर लेने का मनसूबा बांध रहे हों और आपका वरिष्ठ अधिकारी आपको बुलाकर कहता है कि कोई ज़रूरी लंबी मीटिंग करनी है तो क्षण भर रुकें और गहरी सांस लें। या इससे अच्छा: फेफड़ों को प्राणवायु से पूरा भर देने के लिए कई बार गहरी सांस लें, आँखें बंद करें और धीरे धीरे सांस बाहर निकालें। अपने रक्तचाप को कम होता हुआ अनुभव करें। अनुभव करें कि किस तरह आपका सिर धीरे धीरे ठंडा हो रहा है और क्रोध कम होता जा रहा है, अनावश्यक और मृतप्राय।

हर बात में कुछ न कुछ अच्छा भी अवश्य होता है और भले आप किसी अप्रिय स्थिति को बदल न सकें आपको उस स्थिति का बेहतर उपयोग करते हुए उसमें जो भी अच्छा है उसे ग्रहण करना चाहिए। अपने कर्मचारी का ध्यान उसके द्वारा की गई गलती की तरफ खींचना आवश्यक तो है मगर पूरी संभावना है कि अपनी गलती वह भी जनता ही होगा; फिर सिर्फ यह जताने के लिए कि उसकी गलती आपको भी पता है उस पर ज़ोर से चिल्लाने से कोई लाभ नहीं है। क्रोध में यह तिल का पहाड़ बहुत साधारण लगता है और कुछ गहरी सांसें आपको अपने क्रोध से निजात दिला सकती हैं।

Related posts

लड़ाके लड़ाई जारी रखना पसंद करते हैं - 5 जुलाई 2009

लड़ाके लड़ाई जारी रखना पसंद करते हैं – 5 जुलाई 2009

स्वामी बालेन्दु अलग अलग लोगों के व्यक्तित्व और स्वभाव के विषय में लिखते हैं कि कुछ लोग तो लड़ाके होते ...
हिंसा और दंगा: विध्वंस से आपको क्या प्राप्त होता है? - 1  मई 2009

हिंसा और दंगा: विध्वंस से आपको क्या प्राप्त होता है? – 1 मई 2009

स्वामी बालेन्दु लिखते हैं कि कैसे कुछ लोगों को तोड़फोड़ और दंगों में मज़ा आता है, लगता है कि जब ...
अहंकार और क्रोध से आवेशित प्रेम पवित्र नहीं होता - 9 जनवरी 2009

अहंकार और क्रोध से आवेशित प्रेम पवित्र नहीं होता – 9 जनवरी 2009

अहंकार और क्रोध से प्रभावित व्यक्ति अपने बच्चों के प्रति प्रेम को भी भूल जाता है| ...
मोह से कामना और कामना से क्रोध तक - 27 जुलाई 2008

मोह से कामना और कामना से क्रोध तक – 27 जुलाई 2008

स्वामी बालेन्दु गीता के अनुसार क्रोध का कारण बताते हैं| ...
अपने क्रोध को प्रेम से परास्त करो - 20 जुलाई 2008

अपने क्रोध को प्रेम से परास्त करो – 20 जुलाई 2008

स्वामी बालेन्दु लिखते हैं कि कैसे एक लड़की अपने प्रेमी के गुस्सैल होने की वजह से अपने सम्बन्ध उससे ख़त्म ...
जब क्रोध आये तो क्या करें? - 5 जून 2008

जब क्रोध आये तो क्या करें? – 5 जून 2008

स्वामी बालेन्दु इस प्रश्न का उत्तर देते हैं कि जब क्रोध आये तो क्या करें? ...
बिना दमन किए, बिना कष्ट उठाए क्रोध से कैसे निपटें? - 7 मई 2008

बिना दमन किए, बिना कष्ट उठाए क्रोध से कैसे निपटें? – 7 मई 2008

स्वामी बालेन्दु गुस्से से निपटने के कुछ व्यावहारिक उपाय बता रहें हैं| ...

Leave a Reply