जब क्रोध आये तो क्या करें? – 5 जून 2008

एक उपचार सत्र में किसी ने मुझसे पूछा: "मैं बहुत आक्रामक हूँ और अकसर बिना किसी इच्छा के या दुर्भावना के दूसरों पर चिल्लाने लगता हूँ। मैं अपने इस क्रोध का सामना किस तरह कर सकता हूँ?"

मैंने उसे एक बहुत व्यावहारिक सलाह दी: जब किसी के साथ आपकी कोई चर्चा हो रही हो और लगे कि आपको गुस्सा आने वाला है और आप उस पर चीखने-चिल्लाने वाले हो, आप एक गिलास पानी लेकर उसे पी जाओ। एक गहरी सांस लो और शांत हो जाओ। जब आप गुस्सा होते हैं तब क्या होता है? मैं हमेशा कहता हूँ कि तब आपकी आँखें बंद हो जाती हैं और मुंह खुल जाता है। मेरा कहने का मतलब है कि चेहरे पर स्थित आँख बंद नहीं होती मगर आप महसूस नहीं कर पाते कि वह क्या देख रही है। आप देख नहीं पाते कि आपके सामने कौन खड़ा है, आप क्या कर रहे हैं, आप क्या कह रहे हैं और परिस्थिति कैसी है। तो आप खुली आँखों वाले अंधे होते हैं।

क्रोध आपको दिशा निर्देश दे रहा है और आपके माध्यम से बात कर रहा है। वह आपका सत्य नहीं है जो बात कर रहा है और इसीलिए कई बार आपने देखा होगा कि बाद में अपनी बात पर आपको पछतावा भी होता है। आवश्यक है कि समय रहते ही आप अपनी आँखें खोलें और मुंह बंद कर लें। आँखें खोलने का अर्थ यह है कि आपको यह पता होना चाहिए कि आप क्या कर रहे हैं। कोशिश करें कि जब क्रोधित हों तब आप चुप रहें। इससे आपको अपने भीतर देखने और सोचने में मदद मिलेगी। जब आप चिल्ला रहे होते हैं तब दिमाग में सोचने के लिए कोई स्थान नहीं होता। चीखना-चिल्लाना व्यर्थ होता है और यह दूसरों की भावनाओं को चोट पहुंचा सकता है।

क्रोध एक आग है जो आपको जलाती है और दूसरों को भी। जब क्रोध आता हुआ महसूस हो तब इससे पहले कि वह आपके शब्दों के माध्यम से, जिन्हें आप स्वयं कहना नहीं चाहते, दूसरों को चोट पहुंचा सके आप पानी पीना शुरू कर दीजिये और अपने हार्मोन्स को शांत होने का मौका दीजिये। मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि आप अपनी भावनाओं का दमन करें। अपनी भावनाएं व्यक्त करना आवश्यक है। आप अपने गुस्से को बिना दूसरों को चोट पहुंचाए भी व्यक्त कर सकते हैं। आपके गुस्से के कारण दूसरे क्यों कष्ट पाएँ? जब आप महसूस करें कि क्रोध आपको भीतर ही भीतर जला रहा है एक तकिया ले लें और उस पर मुक्के मारना शुरू कर दें। अपने क्रोध को बह जाने दें! अपने आपको गुस्सा होने दें! दमन किसी भी हालत में उचित नहीं है।

Related posts

दीर्घ श्वासोच्छ्वास आपको क्रोध से बचाता है - 25 जनवरी 10

दीर्घ श्वासोच्छ्वास आपको क्रोध से बचाता है – 25 जनवरी 10

स्वामी बालेन्दु उस स्तिथी की चर्चा करते हैं जब आप क्रोध में चीजें उठाकर फेकने और लात घूसा चलाने की ...
लड़ाके लड़ाई जारी रखना पसंद करते हैं - 5 जुलाई 2009

लड़ाके लड़ाई जारी रखना पसंद करते हैं – 5 जुलाई 2009

स्वामी बालेन्दु अलग अलग लोगों के व्यक्तित्व और स्वभाव के विषय में लिखते हैं कि कुछ लोग तो लड़ाके होते ...
हिंसा और दंगा: विध्वंस से आपको क्या प्राप्त होता है? - 1  मई 2009

हिंसा और दंगा: विध्वंस से आपको क्या प्राप्त होता है? – 1 मई 2009

स्वामी बालेन्दु लिखते हैं कि कैसे कुछ लोगों को तोड़फोड़ और दंगों में मज़ा आता है, लगता है कि जब ...
अहंकार और क्रोध से आवेशित प्रेम पवित्र नहीं होता - 9 जनवरी 2009

अहंकार और क्रोध से आवेशित प्रेम पवित्र नहीं होता – 9 जनवरी 2009

अहंकार और क्रोध से प्रभावित व्यक्ति अपने बच्चों के प्रति प्रेम को भी भूल जाता है| ...
मोह से कामना और कामना से क्रोध तक - 27 जुलाई 2008

मोह से कामना और कामना से क्रोध तक – 27 जुलाई 2008

स्वामी बालेन्दु गीता के अनुसार क्रोध का कारण बताते हैं| ...
अपने क्रोध को प्रेम से परास्त करो - 20 जुलाई 2008

अपने क्रोध को प्रेम से परास्त करो – 20 जुलाई 2008

स्वामी बालेन्दु लिखते हैं कि कैसे एक लड़की अपने प्रेमी के गुस्सैल होने की वजह से अपने सम्बन्ध उससे ख़त्म ...
बिना दमन किए, बिना कष्ट उठाए क्रोध से कैसे निपटें? - 7 मई 2008

बिना दमन किए, बिना कष्ट उठाए क्रोध से कैसे निपटें? – 7 मई 2008

स्वामी बालेन्दु गुस्से से निपटने के कुछ व्यावहारिक उपाय बता रहें हैं| ...

Leave a Reply