रुस के वित्त मंत्री ने धुम्रपान और शराब को दिया बढ़ावा – 4 सितम्बर 10

You are currently viewing रुस के वित्त मंत्री ने धुम्रपान और शराब को दिया बढ़ावा – 4 सितम्बर 10

कल मैंने कुछ ऐसा पढ़ा जिस पर पहली नजर में मुझे भरोसा ही नहीं हुआ। बाद में कुछ विश्वसनीय इंटरनेट स्रोतों से उस बात की पुष्टि हो गई। रुस के वित्त मंत्री अलक्सई कुद्रीन ने लोगों को ज्यादा धुम्रपान और शराब के सेवन की बात कही। अपने उस वक्तव्य के पीछे उन्होंने जो तर्क दिया उसने तो मुझे चौंका ही दिया। उन्होंने कहा कि सिगरेट और धुम्रपान की ज्यादा बिक्री होने पर करों के माध्यम से प्राप्त राशि से सरकार सामाजिक सहायता करेगी। अपनी बात को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा धुम्रपान और शराब का सेवन कीजिए ताकि जरुरतमंदों की सहायता की जा सके। जिस देश में पहले ही 65 प्रतिशत आदमी शराब के आदी हैं वहाँ इस तरह का बयान क्या शर्मनाक नहीं है?

मैं हमेशा सोचता हूँ कि जब सभी जानते हैं कि धुम्रपान से कैंसर और शराब के सेवन से लिवर खराब होता है जो सरकार इस पर बैन क्यों नहीं लगाती? आखिर सिगरेट और शराब का उत्पादन करने वाली इतनी फैक्ट्रियां क्यों हैं? हर पैकेट पर लिखा होता है कि धुम्रपान से कैंसर, वातावरण प्रदूषित और जल्दी मृत्यु हो जाती है पर फिर भी इसे बेचा जाता है। मुझे लगता है कि सरकार को इसे बैन करना चाहिए, इसकी बिक्री की अनुमति ही नहीं मिलनी चाहिए। मेरी कल्पना में ही सही पर ये विचार अच्छा है। सरकार को करों के माध्यम से राशि मिलती है, इसलिए वो इस पर बैन नहीं लगाने वाली।

आपके मन में ये ख्याल रहता है कि इस पर बैन नहीं लगने वाला है। फिर भी हम मानते हैं कि चूंकि राजनेता धुम्रपान और शराब के सेवन के दुष्परिणामों से परिचित हैं वे इसे समाप्त करना न भी चाहें पर कम करना जरूर चाहेंगे। मंत्री द्वारा दिया गया बयान गलत और शर्मनाक है। देश का प्रमुख राजनेता ऐसा क्यों कह रहा है? राजनीति में मेरी अरुचि का कारण यही सब है। राजनेता तो जनता के सामने उदाहरण होते हैं यही लोग धुम्रपान और शराब के सेवन की बात कह रहे हैं। गहराई से समझा जाए तो ये लोगों को बीमार और उनके स्वास्थ्य को बर्बाद करना चाहते हैं। अगर आप प्रमुख पद पर आसीन हैं तो आपको अपने पद का इस्तेमाल सहायता के लिए करना चाहिए न कि बर्बादी के लिए।

याद रखिए शराब और तंबाकू आपको बीमार करते हैं। जब इनके सेवन से लोग अस्पताल में बीमार पड़े होंगे तब कौन उनकी सहायता करेगा? आप नशे के इन पदार्थों के माध्यम से कर प्राप्ति करना चाहते हैं लेकिन स्थिति कितनी बद्तर होगी आप ये क्यों नहीं सोचते? लोगों को शरीरिक व मानसिक समस्याएं होंगी। शराब की वजह से अपराध बढ़ेंगे और लोग मर भी सकते हैं। आप ये सोचते हैं कि उन्हें नशे का आदी बनाकर आप अपनी जिम्मेदारियों सो मुक्त हो जाएंगे? क्या वो लोग इनसान नहीं हैं जिनकी देखभाल की जाए। वैसे भी आप वित्त मंत्री हैं न कि स्वास्थ्य मंत्री। फिर भी राजनेताओं को ऐसी बात करते हुए शर्म आनी चाहिए।

स्रोत http://www.telegraph.co.uk/news/worldnews/europe/russia/7975521/People-should-smoke-and-drink-more-says-Russian-finance-minister.html

जब मैं मंत्री की सलाह के बाद रुस की स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में सोच रहा था, मेरा ध्यान वृंदावन की स्थिति पर ही था। डाक्टर और दवाओं के साथ हमारी टीम बाढ़ पीडितों की चिकित्सा के लिए कालोनियों में जाएगी। पानी का स्तर कुछ कम हुआ। कल पाँच बजे से शुरू हुई बारीश आज सुबह रुकी। तो हम देखते हैं कि क्या स्थिति है फिर कल आपको बताएंगे।

Related posts

सितारों के चमक के पीछे छिपा अंधेरा - सितारों के चमचमाते जीवन की वास्तविक सच्चाई - 14 मार्च 12

सितारों के चमक के पीछे छिपा अंधेरा – सितारों के चमचमाते जीवन की वास्तविक सच्चाई – 14 मार्च 12

स्वामी जी ने उन लोगों के बारे में लिखा है जो अपने जीवन की तुलना सितारों के जीवन से करते ...
गांधी को भूले अन्ना - अन्ना हजारे ने किया शराबियों को पीटने का समर्थन - 28 नवम्बर 11

गांधी को भूले अन्ना – अन्ना हजारे ने किया शराबियों को पीटने का समर्थन – 28 नवम्बर 11

स्वामी बालेंदु ने अन्ना हजारे के उस बयान के बारे में लिखा है, जिसमें उन्होंने शराबियों से शराब छुड़ाने के ...
गर्भस्थ शिशुओं को विष पिलातीं माताएं – 1 अगस्त 11

गर्भस्थ शिशुओं को विष पिलातीं माताएं – 1 अगस्त 11

स्वामी जी ने उन माताओं के बारे में लिखा है, जो यह जानते हुए भी कि गर्भावस्था में एक अजन्मे ...
कोकीन और दूसरे ड्रग्स से ज्यादा खतरनाक है शराब, परन्तु फिर भी कानूनी है – 10 नवम्बर 10

कोकीन और दूसरे ड्रग्स से ज्यादा खतरनाक है शराब, परन्तु फिर भी कानूनी है – 10 नवम्बर 10

स्वामी जी एक शोध के बार में लिखते हैं, जिसमें यह सिद्ध किया गया है कि शराब कोकीन, हेरोइन सहित ...
लत न छोड़ने के दिलचस्प बहाने - 27 जुलाई 10

लत न छोड़ने के दिलचस्प बहाने – 27 जुलाई 10

स्वामी जी के साथ चिकित्सा सत्र के एक मामले के बारे में पढ़ें। इसमें एक महिला ने समझाया कि यह ...
पार्टियों में शराब और सिगरेट की जरूरत नहीं है और गर्भावस्था में तो बिलकुल भी नहीं है - 3 जुलाई 09

पार्टियों में शराब और सिगरेट की जरूरत नहीं है और गर्भावस्था में तो बिलकुल भी नहीं है – 3 जुलाई 09

स्वामी जी कानूनी ड्रग जैसे शराब और निकोटिन के बारे में लिख रहे हैं। अगर आप खुलकर नाचना चाहते हैं ...
शराब के बिना जश्न मनाकर देखिए - 2 जुलाई 09

शराब के बिना जश्न मनाकर देखिए – 2 जुलाई 09

स्वामी जी शराब के बारे में लिख रहे हैं कि कैसे ये कई लोगों के लिए मौज मस्ती का जरिया ...
शराब की लत - किसी भी व्यसन को अपने जीवन की कमान मत सौंपिए - 12 दिसंबर 08

शराब की लत – किसी भी व्यसन को अपने जीवन की कमान मत सौंपिए – 12 दिसंबर 08

स्वामी जी लिखते हैं कि उस समय आपको क्या करना चाहिए, जब आपको लगे कि शराब आपके जीवन पर नियंत्रण ...
नशे के आदी बच्चों के माता-पिता क्या करें - 11 दिसम्बर 08

नशे के आदी बच्चों के माता-पिता क्या करें – 11 दिसम्बर 08

स्वामी जी ने उन बच्चों और किशोरों के बारे में लिखा है जो स्मोकिंग और ड्रिकिंग शुरू कर देते हैं। ...
भारत और विदेशों में कानूनी रूप से मान्य ड्रग: धुम्रपान और शराब - 19 सितम्बर 08

भारत और विदेशों में कानूनी रूप से मान्य ड्रग: धुम्रपान और शराब – 19 सितम्बर 08

स्वामी जी पश्चिम और भारत में कानूनी ड्रग जैसे शराब और निकोटिन की स्थिति पर लिख रहे हैं| ...

Leave a Reply