सितारों के चमक के पीछे छिपा अंधेरा – सितारों के चमचमाते जीवन की वास्तविक सच्चाई – 14 मार्च 12

रमोना और मैं उन बड़ी हस्तियों के बारे में बात कर रहे थे जिनकी मृत्यु बीते कुछ वर्षों में हुई थी। मैं पश्चिमी संगीत ज्यादा नहीं सुनता, इसलिए विट्नी हस्टन की अगर बात करूं तो उनका नाम मैंने सुना था पर उनका संगीत शायद ही कभी सुना हो। इसलिए मुझे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा नहीं था। एमी वाइनहाउस के बारे में भी मैं कुछ नहीं जानता था। हीथ लेजर की फिल्मों के बारे में मुझे कुछ मालूम न था। मुझे माइकल जैक्सन और उनके संगीत के विषय में ज्यादा जानकारी नहीं थी। लेकिन जब हम इन हस्तियों की बात करते है तो इस बात को अनदेखा नहीं किया जा सकता कि ये सभी एल्कोहल और ड्रग्स के आदी थे।

इनमें से हर किसी की मृत्यु ज्यादा शराब के सेवन से नहीं हुई है। पर इस बात को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता कि शराब और ड्रग्स के सेवन के कारण ये हस्तियां कम उम्र में मृत्यु का ग्रास बनी। वे लोकप्रिय हस्तियां जो अभी जीवित हैं उनके अतीत में यदि आप झाकेंगे तो आपको पता चलेगा कि वे ड्रग दुरुपयोग, पुर्नवास और शराब के मुद्दों से जुड़े हैं। यही नहीं शराब और ड्रग्स के कारण इन पर मुकद्दमें भी चल रहे होंगे।

टीवी पर या किसी लाइव शो के दौरान हम इन हस्तियों में क्या देखते हैं। हम उनका चमकता चेहरा देखकर उन्हें स्वस्थ और खुश मान बैठते हैं। उनकी मुसकुराहट और हँसी हमें शानदार लगती है। महिला हस्तियां, पतली होती हैं और बेहद खूबसूरत लिबाज पहनती है। अपने पहनावे और प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लेती है। वहीं पुरुष हस्तियां मांसल होते हैं। उनकी हल्की मुस्कान भी लड़कियों को उनका दीवाना बना देती है। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है सबकुछ बदल जाता है। उनकी पतली देह इतनी पतली हो जाती है कि स्वस्थ नहीं दिखती। चेहरे के फीकेपन को मेकअप से ढ़कने का प्रयास किया जाता है। उनकी हँसी भी बनावटी प्रतीत होने लगती है। उनकी थकी आँखों से ही अनुमान लग जाता है कि उनके चमकते चेहरे के पीछे बहुत कुछ घट रहा है।

ऐसे भी कई मामले हैं जिनमें हस्तियों ने शराब पीकर कई दुर्घटनाएं की। ड्रग्स के प्रभाव में झगड़े किए। अदालत इनको पुर्नवास में रहने का फैसला सुनाती है। शराब और ड्रग्स के सेवन के कारण बड़ी हस्तियों की कम उम्र में मृत्यु की खबरें भी अकसर सुनने को मिलती है।

किसी भी बड़ी हस्ती का जीवन इतना अच्छा नहीं होता जितना आप सोचते हैं। आपका जीवन इतना भी बुरा नहीं होता जितना आप उसे मानते हैं। कई लोग उनकी तरह लोकप्रिय बनना चाहते हैं और खूब पैसे कमाना चाहते हैं। बाहर से देखने पर हमें लगता है कि उनका जीवन मौज-मस्तियों से भरा होगा। लेकिन हम उनके अकेलेपन और दर्द को नहीं समझ पाते।

अगली बार किसी बड़ी हस्ती से अपनी तुलना करके, अपने जीवन को मत कोसिएगा। अपने जीवन के सकारात्मक पक्षों को जरूर देखिए। सोचिए आप कहीं भी जा सकते हैं। दोस्त बना सकते हैं। कम से कम आपको इस बात की चिंता तो नहीं होती कि आपके मित्र आपकी लोकप्रियता की वजह से आपसे जुड़े हैं।सबसे अहम, आपको अपने जीवन की समस्याओं से निपटने के लिए शराब या ड्रग्स की जरूरत नहीं होती। इसलिए खुश रहिए, अपने जीवन को बहुत अच्छा मानिए और हर पल में जिन्दगी जी लीजिए।

Related posts

गांधी को भूले अन्ना - अन्ना हजारे ने किया शराबियों को पीटने का समर्थन - 28 नवम्बर 11

गांधी को भूले अन्ना – अन्ना हजारे ने किया शराबियों को पीटने का समर्थन – 28 नवम्बर 11

स्वामी बालेंदु ने अन्ना हजारे के उस बयान के बारे में लिखा है, जिसमें उन्होंने शराबियों से शराब छुड़ाने के ...
गर्भस्थ शिशुओं को विष पिलातीं माताएं – 1 अगस्त 11

गर्भस्थ शिशुओं को विष पिलातीं माताएं – 1 अगस्त 11

स्वामी जी ने उन माताओं के बारे में लिखा है, जो यह जानते हुए भी कि गर्भावस्था में एक अजन्मे ...
कोकीन और दूसरे ड्रग्स से ज्यादा खतरनाक है शराब, परन्तु फिर भी कानूनी है – 10 नवम्बर 10

कोकीन और दूसरे ड्रग्स से ज्यादा खतरनाक है शराब, परन्तु फिर भी कानूनी है – 10 नवम्बर 10

स्वामी जी एक शोध के बार में लिखते हैं, जिसमें यह सिद्ध किया गया है कि शराब कोकीन, हेरोइन सहित ...
रुस के वित्त मंत्री ने धुम्रपान और शराब को दिया बढ़ावा - 4 सितम्बर 10

रुस के वित्त मंत्री ने धुम्रपान और शराब को दिया बढ़ावा – 4 सितम्बर 10

स्वामी जी ने रुस के वित्त मंत्री के बारे में लिख रहे हैं जिसने सामाजिक सहायता के लिए लोगों को ...
लत न छोड़ने के दिलचस्प बहाने - 27 जुलाई 10

लत न छोड़ने के दिलचस्प बहाने – 27 जुलाई 10

स्वामी जी के साथ चिकित्सा सत्र के एक मामले के बारे में पढ़ें। इसमें एक महिला ने समझाया कि यह ...
पार्टियों में शराब और सिगरेट की जरूरत नहीं है और गर्भावस्था में तो बिलकुल भी नहीं है - 3 जुलाई 09

पार्टियों में शराब और सिगरेट की जरूरत नहीं है और गर्भावस्था में तो बिलकुल भी नहीं है – 3 जुलाई 09

स्वामी जी कानूनी ड्रग जैसे शराब और निकोटिन के बारे में लिख रहे हैं। अगर आप खुलकर नाचना चाहते हैं ...
शराब के बिना जश्न मनाकर देखिए - 2 जुलाई 09

शराब के बिना जश्न मनाकर देखिए – 2 जुलाई 09

स्वामी जी शराब के बारे में लिख रहे हैं कि कैसे ये कई लोगों के लिए मौज मस्ती का जरिया ...
शराब की लत - किसी भी व्यसन को अपने जीवन की कमान मत सौंपिए - 12 दिसंबर 08

शराब की लत – किसी भी व्यसन को अपने जीवन की कमान मत सौंपिए – 12 दिसंबर 08

स्वामी जी लिखते हैं कि उस समय आपको क्या करना चाहिए, जब आपको लगे कि शराब आपके जीवन पर नियंत्रण ...
नशे के आदी बच्चों के माता-पिता क्या करें - 11 दिसम्बर 08

नशे के आदी बच्चों के माता-पिता क्या करें – 11 दिसम्बर 08

स्वामी जी ने उन बच्चों और किशोरों के बारे में लिखा है जो स्मोकिंग और ड्रिकिंग शुरू कर देते हैं। ...
भारत और विदेशों में कानूनी रूप से मान्य ड्रग: धुम्रपान और शराब - 19 सितम्बर 08

भारत और विदेशों में कानूनी रूप से मान्य ड्रग: धुम्रपान और शराब – 19 सितम्बर 08

स्वामी जी पश्चिम और भारत में कानूनी ड्रग जैसे शराब और निकोटिन की स्थिति पर लिख रहे हैं| ...

Leave a Reply