गर्भस्थ शिशुओं को विष पिलातीं माताएं – 1 अगस्त 11

कल सूरज निकल आने पर शाम का मौसम सुहावना हो गया था। अपने मित्रों थॅामस और आइरिस के साथ मैं अपने पसंदीदा आइसक्रीम पार्लर की ओर निकल गया। हमने गाड़ी बाहर पार्क की और पार्लर की ओर बढ़ने लगे। रास्ते में हमें एक गर्भवती महिला दिखी। उसे देखकर लग रहा था कि अभी उसका आठवां महीना चल रहा होगा। उसके हाथ में एक सिगरेट थी और वो धु्म्रपान कर रही थी।

मेरी नजर जब उस पर पड़ी तो मैंने अपने मित्रों को बताया। उस महिला को पता चल गया था कि हम उसके विषय में कुछ बात कर रहे हैं। उसने हमें घूरकर देखा, एक कश लिया और सिगरेट को हमारे पैरों के सामने फेंककर मुंह से धुआं निकालने लगी।

हम वहां से आगे बढ़ चुके थे लेकिन वो छवि हमारे मनोमस्तिष्क पर छप सी गई थी। कुछ समय पूर्व हमने नशे में धुत्त एक गर्भवती महिला देखी। अगले दिन एक मां देखी जो अपने करीब एक साल के बच्चे को पुशिंग चेयर पर घुमाने निकली थी और सिगरेट पी रही थी।

आप ऐसा क्यों करती हैं? अजन्में बच्चे के साथ इस तरह की ज्यादती करने का अधिकार आखिर आपको किसने दिया? यदि आप अपनी लत नहीं छोड़ सकती तो गर्भवती मत होइए। आप नहीं जानती कि इसके क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं? डॅाक्टर भी सबसे पहले यही कहता है कि गर्भावस्था में धुम्रपान या शराब का सेवन मत कीजिए! क्योंकि ये प्रमाणित हो चुका है कि ये भ्रूण के लिए हानिकारक होता है।

थॅामस विकलांग बच्चों के विद्यालय में काम करता है। उसने बताया कि एक बच्चे की माँ गर्व के साथ कहती थी कि गर्भावस्था में उसने दिनभर में सिगरेट के दो पैकेट का सेवन किया। उसे नतीजा मालूम था फिर भी उसने लापरवाही की और उसका बच्चा विकलांग पैदा हुआ। थॅामस ने ये भी बताया कि जिन माता-पिता में ये लत पाई गयी उनके बच्चों का विकास धीमी गति से होता था।

मैं इन अजन्में बच्चों या छोटे बच्चों के लिए कुछ नहीं कर सकता। शिक्षित और जागरूक होने के बाद भी माता-पिता अपने बच्चों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अगर आप उनके पास जाकर कहेंगे कि आप गर्भावस्था में धुम्रपान क्यों कर रहीं हैं? उनका जवाब होगा कि आप किस हक से ये बात कह रहे हैं? ये मेरा शरीर और मेरा बच्चा है, आपको इससे क्या मतलब? मेरा जो मन करेगा मैं करूंगी! इससे मैं असहाय हो जाता हूं और कुछ भी नहीं कर पाता। इन बातों से मुझे कष्ट क्यों होता है और गुस्सा क्यों आता है? क्या मैं अतिसंवेदनशील हूं? मैं डायरी में अपनी भावनाओं को लिखने के अलावा कुछ नहीं कर सकता।

कुछ समय पहले मैंने लिखा था कि माता-पिता अपने किशोरों के लिए शराब खरीद रहे हैं। ये माता-पिता अपने छोटे बच्चों के लिए भी शराब और सिगरेट क्यों नहीं खरीद देते? ये मासूम तो माँ के दूध से ही धुम्रपान और शराब का सेवन कर रहे हैं।

आप क्या कर रहे हैं, इस पर गंभीरता से एक बार सोचिएगा जरूर। ये सब देखकर मुझे बहुत कष्ट होता है, ताज्जुब है कि आपको क्यों नहीं होता?

Related posts

सितारों के चमक के पीछे छिपा अंधेरा - सितारों के चमचमाते जीवन की वास्तविक सच्चाई - 14 मार्च 12

सितारों के चमक के पीछे छिपा अंधेरा – सितारों के चमचमाते जीवन की वास्तविक सच्चाई – 14 मार्च 12

स्वामी जी ने उन लोगों के बारे में लिखा है जो अपने जीवन की तुलना सितारों के जीवन से करते ...
गांधी को भूले अन्ना - अन्ना हजारे ने किया शराबियों को पीटने का समर्थन - 28 नवम्बर 11

गांधी को भूले अन्ना – अन्ना हजारे ने किया शराबियों को पीटने का समर्थन – 28 नवम्बर 11

स्वामी बालेंदु ने अन्ना हजारे के उस बयान के बारे में लिखा है, जिसमें उन्होंने शराबियों से शराब छुड़ाने के ...
कोकीन और दूसरे ड्रग्स से ज्यादा खतरनाक है शराब, परन्तु फिर भी कानूनी है – 10 नवम्बर 10

कोकीन और दूसरे ड्रग्स से ज्यादा खतरनाक है शराब, परन्तु फिर भी कानूनी है – 10 नवम्बर 10

स्वामी जी एक शोध के बार में लिखते हैं, जिसमें यह सिद्ध किया गया है कि शराब कोकीन, हेरोइन सहित ...
रुस के वित्त मंत्री ने धुम्रपान और शराब को दिया बढ़ावा - 4 सितम्बर 10

रुस के वित्त मंत्री ने धुम्रपान और शराब को दिया बढ़ावा – 4 सितम्बर 10

स्वामी जी ने रुस के वित्त मंत्री के बारे में लिख रहे हैं जिसने सामाजिक सहायता के लिए लोगों को ...
लत न छोड़ने के दिलचस्प बहाने - 27 जुलाई 10

लत न छोड़ने के दिलचस्प बहाने – 27 जुलाई 10

स्वामी जी के साथ चिकित्सा सत्र के एक मामले के बारे में पढ़ें। इसमें एक महिला ने समझाया कि यह ...
पार्टियों में शराब और सिगरेट की जरूरत नहीं है और गर्भावस्था में तो बिलकुल भी नहीं है - 3 जुलाई 09

पार्टियों में शराब और सिगरेट की जरूरत नहीं है और गर्भावस्था में तो बिलकुल भी नहीं है – 3 जुलाई 09

स्वामी जी कानूनी ड्रग जैसे शराब और निकोटिन के बारे में लिख रहे हैं। अगर आप खुलकर नाचना चाहते हैं ...
शराब के बिना जश्न मनाकर देखिए - 2 जुलाई 09

शराब के बिना जश्न मनाकर देखिए – 2 जुलाई 09

स्वामी जी शराब के बारे में लिख रहे हैं कि कैसे ये कई लोगों के लिए मौज मस्ती का जरिया ...
शराब की लत - किसी भी व्यसन को अपने जीवन की कमान मत सौंपिए - 12 दिसंबर 08

शराब की लत – किसी भी व्यसन को अपने जीवन की कमान मत सौंपिए – 12 दिसंबर 08

स्वामी जी लिखते हैं कि उस समय आपको क्या करना चाहिए, जब आपको लगे कि शराब आपके जीवन पर नियंत्रण ...
नशे के आदी बच्चों के माता-पिता क्या करें - 11 दिसम्बर 08

नशे के आदी बच्चों के माता-पिता क्या करें – 11 दिसम्बर 08

स्वामी जी ने उन बच्चों और किशोरों के बारे में लिखा है जो स्मोकिंग और ड्रिकिंग शुरू कर देते हैं। ...
भारत और विदेशों में कानूनी रूप से मान्य ड्रग: धुम्रपान और शराब - 19 सितम्बर 08

भारत और विदेशों में कानूनी रूप से मान्य ड्रग: धुम्रपान और शराब – 19 सितम्बर 08

स्वामी जी पश्चिम और भारत में कानूनी ड्रग जैसे शराब और निकोटिन की स्थिति पर लिख रहे हैं| ...

Leave a Reply